गारू. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बाल विवाह की रोकथाम को लेकर बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ अभय कुमार ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन के साथ साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है. समाज के सभी वर्गों को इस कुव्यवस्था समाप्त करने के लिए कार्य करने को लेकर सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है. बैठक में पंचायत स्तर पर बाल विवाह निगरानी रखने, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने, धार्मिक और सामाजिक नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर चर्चा हुई. कार्यशाला में प्रमुख सीता देवी, सीओ दिनेश कुमार मिश्र, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, मुखिया सुनेश्वर सिंह, थाना प्रभारी पारसमणी समेत कई लोग उपस्थित थे. महुआडांड़ में शांति समिति की बैठक
महुआडांड़. थाना परिसर में एसडीएम विपिन कुमार दुबे और डीएसपी शिवपूजन बहेलिया की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में करमा पर्व को हर्षोल्लास से और ईद मिलादुन्नबी को शांति व सौहार्द के साथ मनाने पर चर्चा हुई. अधिकारियों ने कहा कि करमा विसर्जन के दौरान बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. बिना अनुमति कोई कार्य न करें जिससे विधि व्यवस्था प्रभावित हो. बैठक में थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
