युवक.
प्रतिनिधिचंदवा. एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग मोड़ के पास मंगलवार देर शाम कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर कर दिया गया. घायलों में रामसहाय उरांव (डड़ैया, चंदवा), मुर्शीद आलम (पोचरा, लातेहार), शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर (दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सवारी लेकर डड़ैया गांव की ओर मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी.सासंग मोड़ के समीप कार-ऑटो की टक्कर, चार गंभीर
एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग मोड़ के पास मंगलवार देर शाम कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
