सिंजो में भाजपा का ''''बस्ती चलो'''' अभियान संपन्न, गिनायी गयीं उपलब्धियां

सिंजो में भाजपा का 'बस्ती चलो' अभियान संपन्न, गिनायी गयीं उपलब्धियां

लातेहार. सदर प्रखंड के भूसुर पंचायत के सिंजो गांव में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय बस्ती चलो अभियान का समापन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि बस्ती चलो अभियान के माध्यम से भाजपा का मूल संकल्प, पहले देश, फिर पार्टी, फिर व्यक्ति जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार द्वारा चलाये गये सर्व शिक्षा अभियान से देशभर के लोगों को शिक्षा का अधिकार मिला, जिसका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है. पंचायत स्तर पर भी इस अभियान की चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि गांवों को शहरों से और शहरों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है. धारा 370 हटाने, राम भगवान के भव्य मंदिर निर्माण और गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है. मौके पर मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार रजक ने कहा कि बस्ती चलो अभियान भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीणों को जागरूक करना है. मौके पर मुखिया सुरेंद्र भगत, पंचायत समिति सदस्य पुनीत भुइयां, देवेंद्र राम, दीपक पासवान, सूर्य देव प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, विनय प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >