सेरसा-11 ने लोहरदगा को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

सेरसा-11 ने लोहरदगा को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

चंदवा़ राज क्रिकेट एकेडमी की पहल पर स्थानीय खेल स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम खेला गया. फाइनल मुकाबला सेरसा-11 बनाम लोहरदगा की टीम के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में सेरसा-11 की टीम ने लोहरदगा की टीम को 29 रनों से पराजित कर कप अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सेरसा-11 की टीम ने 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम की ओर से विजय रोहित ने 55 रन, कृष्णा कुमार 47 रन, अरूण ने 31 व मानव ने 27 रनों का योगदान दिया. लोहरदगा की ओर से अभिमन्यु यादव ने 29 रन देकर चार विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहरदगा की टीम 17.4 ओवर में 201 रनों पर सिमट गई. अरूण कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया. बतौर मुख्य अतिथि अनूप बनर्जी, पूर्व रणजी खिलाड़ी आजादशत्रु, राजेश चंद्र पांडेय, रामयश पाठक, विनय कुमार उर्फ रिक्की, मन्नू कुमार गुप्ता, हिमांशु सिंह, प्रशांत सिंह, रवि डे मौजूद थे. राज क्रिकेट एकेडमी के राजा तिवारी की मौजूदगी में अतिथियों ने विजेता व उपविजता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया. अतिथियों ने आयोजन की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन से छोटे शहरों में भी अब बच्चे प्रोफेशलन क्रिकेट की ओर कदम बढ़ा रहे है. आने वाले दिनों में गांवों से भी कई खिलाड़ी निकलेंगे जो क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >