उत्पाद सिपाही पेपर लीक के विरोध में भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

उत्पाद सिपाही पेपर लीक के विरोध में भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

लातेहार ़ झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए. पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में नियुक्तियां नहीं, बल्कि परीक्षाओं के पेपर बिक रहे हैं. उत्पाद सिपाही परीक्षा में हुई धांधली ने राज्य के लाखों परिश्रमी युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है.यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है और इसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, कुकू गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार, शीला देवी, आशा देवी, गोविंद प्रसाद, ध्रुव कुमार पांडे, मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, गौरव दास, राजीव रंजन पांडेय, अनिल सिंह, रघुवीर यादव, बबन पासवान, सुभाष सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष सोनू सिंह, अनिल सिंह अश्विनी सिंह,प्रसाद, सुमित समेत सैकड़ों की संख्या में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. निर्माणाधीन चिल्ड्रन पार्क में मानकों की अनदेखी बरवाडीह. स्थानीय रेलवे हॉस्पिटल के समीप निर्माणाधीन चिल्ड्रन पार्क में घटिया निर्माण सामग्री का मामला गरमाया है. पार्क में लग रहे झूलों और खेल सामग्रियों में मानकों की अनदेखी की जा रही है. स्थिति यह है कि उद्घाटन से पूर्व ही कई झूले टूट चुके हैं. चबूतरे के निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट और निम्न गुणवत्ता वाले लोहे का प्रयोग किया गया है. चहारदीवारी में भी दरारें आ गयी है. शिकायत के बाद आइओडब्ल्यू ने गड़बड़ियों को स्वीकारते हुए सुधार का भरोसा दिया है. वहीं, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने सांसद कालीचरण सिंह सहित डीआरएम और जीएम से शिकायत करते हुई उचित कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >