सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार की सुबह एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

चंदवा. प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार की सुबह एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान अरविंद उरांव (चीरो, चंदवा) के रूप में हुई. चंदवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार अरविंद बाइक से आशिका कुमारी (छह वर्ष) को ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय छोड़ने आ रहा था. इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर पलट गयी. हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं आशिका को हल्की चोट आयी.

चावल लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक-उपचालक

चंदवा. चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार शाम चावल लदा बारह चक्का ट्रक (सीजी04एचजेड-7664) एक अन्य वाहन को बचाने के क्रम में पलट गया, जिससे चावल की बोरी सड़क किनारे बिखर गयी. हादसे में चालक व उपचालक बाल-बाल बचे. चंदवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक व चावल को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार ट्रक संबलपुर (ओड़िशा) से चावल लेकर सासाराम (बिहार) जा रहा था. चालक बुद्धेश्वर सिंह (पिता मोतीराम सिंह) पिस्का मोड़, रांची के रहनेवाले है. वे ट्रक के मालिक भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >