आंदोलन को लेकर झारा आकलन प्रशिक्षित संघर्ष मोर्चा की बैठक

18 अप्रैल को रांची में आयोजित कार्यक्रम को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर के प्रांगण में सहायक अध्यापकों की बैठक हुई.

लातेहार. 18 अप्रैल को रांची में आयोजित कार्यक्रम को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर के प्रांगण में सहायक अध्यापकों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार द्विवेदी ने की. बैठक में झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 18 अप्रैल को रांची में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गयी. आप सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अधिक से अधिक संख्या में 18 अप्रैल को रांची में आंदोलन को सफल बनायें. बैठक के उपरांत झारखंड राज्य आकलन सफल सा प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की कमेटी का नवनिर्माण किया गया जिसमें लाल अशीशनाथ साहदेव को अध्यक्ष, रुद्र प्रताप सिंह को महासचिव, संजीव द्विवेदी कोषाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी, समोधि यादव को संयोजक और विजय प्रसाद को संरक्षक बनाया गया. बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी प्रतिनिधि बारियातू. डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती मंगलवार को पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. मुख्य कार्यक्रम कंडरका नदी के समीप जतराटांड़ परिसर में आयोजित हुआ. इससे पूर्व बाबा साहेब आंबेडकर समिति की पहल पर उच्च विद्यालय से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने शिक्षा, संघर्ष और संगठन को आंबेडकरवाद की मूल भावना बताया. थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि बाबा साहेब ने कलम से वह लड़ाई लड़ी, जिसे तलवारें भी नहीं जीत पाईं. ऋषि म्यूजिकल ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इसके अलावा भाजपा कार्यालय और कई शक्ति केंद्रों पर भी मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा (निलू) के नेतृत्व में आंबेडकर जयंती मनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >