हाइवा से डीजल चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस को मगध कोलियरी में हाइवा से डीजल चोरी करनेवाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

बालूमाथ. पुलिस को मगध कोलियरी में हाइवा से डीजल चोरी करनेवाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि इन दिनों कोलियरी में डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है. छापेमारी कर बसंत उरांव ( खंदार, टंडवा-चतरा) को मगध कॉलोनी के 13 नंबर कांटा के पास हाइवा से डीजल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया. उसके पास से डीजल से भरा दो गैलन व दो खाली गैलन बरामद किया गया. इस संबंध में बालूमाथ थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को लातेहार जेल भेज दिया गया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >