खुशनुमा मौसम और कड़े पहरे के बीच पिकनिक स्पॉट पर जमी खुशियों की महफिल

खुशनुमा मौसम और कड़े पहरे के बीच पिकनिक स्पॉट पर जमी खुशियों की महफिल

लातेहार ़ जिले वासियों ने नये साल का आगाज गर्मजोशी के साथ किया. पहली जनवरी को शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे. यहां श्रद्धालुओं ने माता के सामने माथा टेक कर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की. मौके पर मंदिर के पुजारी रामेश्वर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. इसके अलावा पहली जनवरी को शहर के थाना चौक स्थित महावीर मंदिर, काली मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर, लघु सिंचाई विभाग स्थित सोमेश्वर साई मंदिर व जुबली रोड में अवस्थित संकट मोचन मंदिर में भी काफी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना कर नववर्ष का स्वागत किया. नये वर्ष पर शहर से सटे तापा पहाड़ और स्वामी विवेकानंद पार्क में काफी लोगों ने पिकनिक मनाया. तापा पहाड़ में बनाये जा रहे नेचुरल पार्क में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसके अलावा शहर से सटे पोचरा स्थित ततहा गरम कुंड, औरंगा नदी व रेलवे व्यू प्वाईंट में भी लोगों को पिकनिक मनाते देखा गया. शहर से 20 किलोमीटर दूर सरयु घाटी तथा 23 किलोमीटर दूर चौपत नदी के आसपास भी काफी संख्या में सैलानियों ने पिकनिक का आंनद लिया. नववर्ष पर शहर के मांस- मछली व शराब विक्रेताओं के यहां काफी भीड़ देखी गयी. हालांकि, गुरुवार होने के कारण मासांहार खाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही. प्रशासन अलर्ट मोड में रही : डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जिला प्रशासन पहली जनवरी को अलर्ट मोड पर रही. समाचार लिखे जाने तक कहीं से अप्रिय घटना का समाचार नहीं प्राप्त हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने पर्यटन स्थालों में निषेधाज्ञा लागू की थी. जिले के करीब सभी पर्यटन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस ने कई जगहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >