108 एंबुलेंस पर फिर सवाल: मरीजों को रिम्स ले जाने के लिए 1500 रुपये मांगने का आरोप

बालूमाथ में 108 एंबुलेंस चालक पर मरीज को रिम्स छोड़ने के बदले 1500 रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है. सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं.

बालूमाथ : सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध करायी गयी 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था पर एक बार फिर आरोप लगे हैं. एंबुलेंस चालक पर मरीजों को रिम्स ले जाने के एवज में पैसे मांगने का आरोप है. मामला मंगलवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना से जुड़ा है.

अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवक घायल

मंगलवार देर शाम रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से सुभाष साव (20 वर्ष), पिता स्व. विजय साव, ग्राम तेलियाडीह, चतरा और अमित भुइयां (23 वर्ष), पिता सुरेंद्र भुइयां, बालूमाथ घायल हो गये. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद पहली एंबुलेंस हुई खराब

घायलों के परिजनों के अनुसार, मरीजों को रांची ले जा रही 108 एंबुलेंस साहू पेट्रोल पंप के समीप करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद खराब होकर बंद हो गयी. इसके बाद दूसरी 108 एंबुलेंस भेजी गयी.

ये भी पढ़ें: पलामू किला: नेताओं की ‘तारीख पर तारीख’ और प्रशासनिक उपेक्षा के बीच जमींदोज हो रहा 350 साल पुराना गौरव

रास्ते में मरीजों को छोड़ने और पैसे लेने का आरोप

आरोप है कि दूसरी 108 एंबुलेंस का चालक मरीजों को रांची ले जाने के बजाय रास्ते में ही छोड़कर चला गया. परिजनों का आरोप है कि चालक ने 1500 रुपये फोन-पे के माध्यम से लिये. यह फोन-पे खाता गुंजन कुमार रवि के नाम से संचालित बताया गया है.

स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है. लोगों का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध सरकारी एंबुलेंस सेवा में इस तरह के आरोप गंभीर हैं.

सिविल सर्जन ने कहा- मामले की होगी जांच

इस संबंध में लातेहार सिविल सर्जन राजमोहन खलको ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

ये भी पढ़ें: ढोल-मांदर बजाकर फरार अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस, इश्तेहार चिपकाकर दी अंतिम चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >