13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने छापामारी कर 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

4.76 ग्राम ब्राउन शुगर का कीमत लगभग 1 लाख रुपया बतायी गयी है

लातेहार. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने छापामारी कर 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान शहर के बेहराटांड़ निवासी विशाल पासवान के रूप में हुई है. इस आशय की जानकारी इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी है. उन्हाेंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से मानस पोर्टल एनसीबी शिकायत पर विशाल पासवान के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंचल अधिकारी नंद कुमार राम के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. विशाल पासवान के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. जिसका वजन 4.76 ग्राम है. बरामद ब्राउन शुगर का कीमत लगभग 1 लाख रुपया बतायी गयी है. छापामारी दल में पुअनि राहुल सिन्हा, राजा दिलावर, हवलदार मनीष रजवार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >