पैंगाेलिन के खाल के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

पैंगाेलिन के खाल के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

लातेहार. पिछले एक सप्ताह में वनजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डबल्यूसीसीबी) व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में वन जीव तस्करी से जुड़े तीन तस्कारों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन पर पैंगोलिन (वज्रकीट) की तस्करी करने का आरोप है. इसी क्रम में मंगलवार देर शाम वन विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय के केश्वर अहरा रोड से एक महिला तस्कर को वन जीव के अंगों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान छोटी देवी बतात कला निवासी के रूप में हुई है. वन विभाग की टीम ने उसके पास से प्रतिबंधित पैंगोलिन का खाल बरामद किया है. जिसका वजन दो किलोग्राम है. बरामद खाल का अंंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये आंकी गयी है. रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि डीएफओ, लातेहार को सूचना मिली थी कि एक महिला वन जीव के अंगों की तस्करी करने की फिराक में है. इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापामारी की और केश्वर आहर के पास से उस महिला को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि पिछले सोमवार को जिले के गारू थाना क्षेत्र के दलदलिया गांव के राजू उरांव को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था. एक सप्ताह से बिजली आपूर्ती बाधित, ग्रामीण परेशान

लातेहार. सदर प्रखंड के इचाक पंचायत के रेहड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था. जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे के कारण रात के समय विषैले जीव-जंतुओं और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को सूचना दी है. लेकिन अब तक न तो क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत की गई है और न ही बिजली बहाल करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >