हाथियों के झुंड ने दो घरों को क्षतिग्रस्त किया

हाथियों के झुंड ने प्रखंड मुख्यालय से सटे तसतबार गांव निवासी पिंटू सिंह व शेरेगड़ा गांव निवासी नियाजुल अंसारी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

बालूमाथ. मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने प्रखंड मुख्यालय से सटे तसतबार गांव निवासी पिंटू सिंह व शेरेगड़ा गांव निवासी नियाजुल अंसारी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही खेतों में लगी धान व मकई की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया. बाद में ग्रामीणों ने टॉर्च व मशाल जलाकर हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाया. ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.

भदइटांड़ में एक माह से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर

चंदवा. बोदा पंचायत अंतर्गत भदइटांड़ गांव में पिछले एक माह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है. बारिश मौसम में रात के समय बिजली नहीं रहने से हमेशा सांप-बिच्छू का भय बना रहता है. रात के वक्त बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं. लोड अधिक होने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है. ग्रामीणों ने विभाग से यहां 25 की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >