लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बारियातू जागीर गांव निवासी बिंदु सिंह (30 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना 24 मार्च की दोपहर की है. जानकारी के अनुसार बिंदु सिंह अपने घर के बगल में दोस्तों के साथ होली खेल रहा था. इसी बीच बारियातू गांव को ही नन्हकू सिंह वहां आ गया.
उसके साथ राजू गुप्ता भी था. नन्हकू और राजू बिंदु सिंह से उलझ गया. पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई. इसके बाद नन्हकू सिंह ने देशी कारबाइन से बिंदू सिंह पर गोली चला दी. गोली बिंदू सिंह के सीने पर लगी. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और नन्हकू सिंह को धर दबोचा. जबकि राजू गुप्ता भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने उसके पास से देशी कारबाइन बरामद कर लिया.उसकी जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.
आपसी रंजिश में हुई हत्या: एसपी: पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि बिंदु सिंह व नन्हकू सिंह में पुरानी रंजिश थी. इससे पहले भी दोनों जेल जा चुके हैं. पुलिस घटना की अन्य पहलूओं पर भी पड़ताल कर रही है. उन्होने बताया कि राजू की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है.
