रेल जीएम को सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र, रांची-टोरी मेमू के विस्तार की मांग
रेल जीएम को सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र, रांची-टोरी मेमू के विस्तार की मांग
बरवाडीह. हाजीपुर रेल जोन के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह तथा धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र के बरवाडीह पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व रेलकर्मियों ने जनहित की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने स्टेशन परिसर में जीएम से मुलाकात कर क्षेत्र की नौ सूत्री मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराया. मुख्य मांगों में रांची-टोरी मेमू ट्रेन का बरवाडीह तक विस्तार, गोमो पैसेंजर के समय में बदलाव कर सुबह 8:30 बजे के बाद परिचालन और लोकमान्य तिलक व गरीब रथ एक्सप्रेस का बरवाडीह में ठहराव शामिल है. इसके अलावा केचकी, मगरा व उक्कामाड़ में अंडरपास निर्माण, दिव्यांगों के लिए रैंप, यात्री शेड और जर्जर रेलवे क्लब के सौंदर्यीकरण की मांग भी की गयी. जीएम ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय शुरू करने को लेकर स्थानीय सक्रियता प्रशंसनीय है और अन्य मांगों पर भी जल्द विचार किया जायेगा. मौके पर स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, यूनियन अध्यक्ष चंदन कुमार, सुनील पांडेय, अरुण कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे. तीर्थाटन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित राम मंदिर परिसर से बुधवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था विभिन्न स्थान पर तीर्थ दर्शन के लिए बस से रवाना हुआ. अरविंद प्रसाद व आशीष प्रसाद ने बताया कि यह जत्था प्रयागराज, वाराणसी, खाटू श्याम, वृंदावन, गोकुल-मथुरा समेत अन्य तीर्थ स्थानों का दर्शन करेंगे. श्रीराम मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर रवाना किया. श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय वीर बजरंगबली का जयघोष कर रवाना हुए. जत्था में विजय प्रसाद, बिनोद प्रसाद, गणेश पासवान, अमृत गोसाईं, पूजा देवी, सचिन राज, सिद्धार्थ राज, रीना देवी, शकुंतला देवी, कलावती देवी, ललोज देवी, अजित प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल हैं.