शहर को चुस्त-दुरुस्त बनाने की तैयारी को लेकर हुई बैठक

शहर को चुस्त-दुरुस्त बनाने की तैयारी को लेकर हुई बैठक

लातेहार ़ नगर पंचायत कार्यालय में शहर को चुस्त-दुरुस्त बनाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें शहर में ट्रैफिक व्यवस्था, शहर की साफ-सफाई, अनियंत्रित टेंपू चालकों से शहर के लोगों को मुक्ति दिलाने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए नगर पंचायत प्रशासन लगातार कार्य कर रही है. जनता से जुड़े किसी प्रकार की समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से शहर का संपूर्ण विकास किया जा सकता है. मौके पर शहर में यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बाजार प्रबंधन, रोजगार से जुड़े मुद्दों के अलावा नागरिक सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक के दौरान चैंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधिमंडल ने कई सुझाव दिये जिस पर अमल करने का आश्वासन दिया गया. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, चैंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, रामनाथ अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, वार्ड पार्षद मुंद्रिका मांझी, सुनील कुमार शौंडिक, पंकज यादव, अयोध्या जायसवाल, प्रवीण दास, आंनद प्रसाद, विवेक कुमार, संदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >