26 मई को नहाने के दौरान घाघरी नदी में डूब गया थाचंदवा. सासंग पंचायत के घाघरी नदी के दरंगा में नहाने के दौरान कीता निवासी मंटू उरांव (22 वर्ष) 26 मई को डूब गया था. ग्रामीणों ने शव की तलाश में नदी को छान मारा, लेकिन शव नहीं मिल पाया. इसकी सूचना चंदवा थाना को भी दी गयी थी. ग्रामीणों ने थक-हार कर जिला पुलिस प्रशासन से गोताखोर बुलाने की मांग की है. इस बाबत प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सह थानेदार हरि लाल चौहान ने 30 मई को उपायुक्त लातेहार बालमुकुंद झा से गोताखोर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. इसके पांच दिन बीतने को हैं, लेकिन अब तक गोताखोर नहीं बुलाया गया है. इधर पुत्र का शव नहीं मिलने से पिता ललसहाय उरांव व माता का रो-रो कर बुरा हाल है. शव निकालने के लिए गोताखोर उपलब्ध नहीं कराये जाने से ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों की बैठक में एनएच-75 पर बेमियादी सड़क जाम का निर्णय लिया गया.
दसवें दिन भी नहीं मिला मंटू का शव
26 मई को नहाने के दौरान घाघरी नदी में डूब गया थाचंदवा. सासंग पंचायत के घाघरी नदी के दरंगा में नहाने के दौरान कीता निवासी मंटू उरांव (22 वर्ष) 26 मई को डूब गया था. ग्रामीणों ने शव की तलाश में नदी को छान मारा, लेकिन शव नहीं मिल पाया. इसकी सूचना चंदवा थाना को […]
