आरएमआर कॉलेज में नामांकन प्रारंभ

बरवाडीह. राजा मेदिनी राय इंटर कॉलेज में सत्र 2015-17 के लिए कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में सीधा नामांकन प्रारंभ हो गया है. यह जानकारी प्राचार्य प्रो संत कुमार मेहता ने दी. बताया कि 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेवाले सामान्य व पिछड़ा वर्ग के छात्र विज्ञान संकाय में सीधे नामांकन करा सकते हैं, जबकि एससी-एसटी […]

बरवाडीह. राजा मेदिनी राय इंटर कॉलेज में सत्र 2015-17 के लिए कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में सीधा नामांकन प्रारंभ हो गया है. यह जानकारी प्राचार्य प्रो संत कुमार मेहता ने दी. बताया कि 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेवाले सामान्य व पिछड़ा वर्ग के छात्र विज्ञान संकाय में सीधे नामांकन करा सकते हैं, जबकि एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. श्री मेहता के अनुसार कला व वाणिज्य में निर्धारित 384 सीट व विज्ञान में 128 सीट पर नामांकन लिया जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी. कॉलेज अवधि में नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >