कोल डस्ट के खिलाफ आंदोलन का निर्णय

चार को मौन जुलूस व व आठ जून को धरना-प्रदर्शन करेगी जन कल्याण समितिचंदवा. कोल डस्ट मामले को लेकर जन कल्याण समिति की बैठक रविवार की देर शाम शिव मंदिर परिसर में प्रहलाद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. संचालन राजकुमार साहू ने किया. बैठक में कोल डस्ट को लेकर उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका […]

चार को मौन जुलूस व व आठ जून को धरना-प्रदर्शन करेगी जन कल्याण समितिचंदवा. कोल डस्ट मामले को लेकर जन कल्याण समिति की बैठक रविवार की देर शाम शिव मंदिर परिसर में प्रहलाद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. संचालन राजकुमार साहू ने किया. बैठक में कोल डस्ट को लेकर उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर चर्चा की गयी. मामले की समीक्षा करते हुए तिथिवार आंदोलन की तिथि घोषित की गयी. चार जून को काला बिल्ला लगा कर शाम पांच बजे बुधबाजार से इंदिरा चौक तक मौन जुलूस निकालने तथा आठ जून को नेताजी सुभाष चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. कोषाध्यक्ष विजय साहू ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. मौके पर सुधीर प्रसाद, अनिल साहू, कुलामन साहू, आदर्श रवि राज, राजकुमार पाठक, विनोद कुमार गुड्डू, मनीष गुप्ता, उत्तम साहनी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >