महुआडांड़ (लातेहार) : लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरूंद घाटी में एंटी लैंड माइन वाहन पलट गया. घटना में नौ जवान घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे की है. जगुआर एजी 26 बटालियन के पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन उरांव ने बताया कि लातेहार एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर जवान महुआडांड़ थाना जा रहे थे. घायल जवान जगुआर एसटीएफ धुर्वा (रांची) एडी 26 बटालियन के हैं. इनमें छह को रिम्स रेफर किया गया है.
घायल जवान : कृष्ण कुमार (नंबर 2103), शेखर देवगम (नंबर 1004), सागर महथा (नंबर 2102), जुमू राम (नंबर 1005), धीरेन किस्कू (नंबर 1010) व चालक रवींद्र सिंह (1639). विश्वनाथ (1366), प्रयाग (2328) व राजेंद्र (654) को मामूली चोटें आयी
