आग उगल रहा है सूरज, सूखे नदी व तालाब

लातेहार : जिले में भीषण गरमी पड़ रही है. तेज धूप व गरम हवा से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. गरमी के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है. चापानलों की […]

लातेहार : जिले में भीषण गरमी पड़ रही है. तेज धूप व गरम हवा से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. गरमी के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है. चापानलों की हालत दयनीय हो गयी है.

कई बार हैंडल करने के बाद पानी निकल रहा है. एक-आध बालटी पानी देने के बाद चापानल भी जवाब दे दे रहा है. सबसे विकट स्थिति जानवरों व मवेशियों की हो गयी है. जलाशय सूखने के कारण वे पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >