तेज आंधी में बाइक पर गिरी टहनी, चार घायल

फोटो फाइल : 28 चांद 1 : सीएचसी चंदवा में उपचार कराते घायल.प्रतिनिधि . बुधवार की शाम एनएच 75 पर अमझरीया घाटी में हुई घटना चंदवा. बुधवार की शाम एनएच 75 स्थित अमझरिया घाटी में बाइक (सीजी 14/ 8030) पर सवार चार लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गये. चारों को गंभीर चोट आयी है. चंदवा सीएचसी में […]

फोटो फाइल : 28 चांद 1 : सीएचसी चंदवा में उपचार कराते घायल.प्रतिनिधि . बुधवार की शाम एनएच 75 पर अमझरीया घाटी में हुई घटना चंदवा. बुधवार की शाम एनएच 75 स्थित अमझरिया घाटी में बाइक (सीजी 14/ 8030) पर सवार चार लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गये. चारों को गंभीर चोट आयी है. चंदवा सीएचसी में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा व आंधी चल रही थी. इसी क्रम में रांची से डालटनगंज जा रहे उक्त बाइक पर एक पेड़ की बड़ी टहनी गिरी. इससे बाइक सवार असंतुलित हो गिर पड़े. इनमें इंद्र गुप्ता, लल्लु जी, दिलीप पाठक, व सुशांत कुमार जशपुर (छतीसगढ़) शामिल है. दूसरी गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला शांति लकड़ा ने घायलों उपचार किया. घायलों ने बताया कि वे बाइक पर सवार हो शादी समारोह में शामिल होने डालटनगंज जा रहे थे. घाटी में ही पूर्व से उनकी एक स्कार्पिओं गाड़ी खड़ी थी. उन्हें देख बाइक चालक इंद्र गुप्ता ने बाइक रोकना चाहा. इसी क्रम में पास स्थित पेड़ की ऊपर की टहनी टूट पर उनलोगों के पर गिरी. बताते चलें कि तेज आंधी ने प्रखंड समेत ग्रामीण इलाकों में भी नुकसान पहुंचाया है. कई घरों के छप्पर उड़ जाने की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >