नवोदय विद्यालय के तीन छात्रों को मिला 10 सीजीपीए

लातेहार. शहर के बाजकुम क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सीबीएसइ के 10 की परीक्षा में तीन छात्रों को 10 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए हैं. विद्यालय के पंकज कुमार सिंह, निशा रानी और चंदा कुमारी को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुए हैं. जबकि अंकित कुमार कौश,ज्योति कुमारी, निधि कुमारी,पवन कुमार उरांव एवं श्रृष्टि रंजन […]

लातेहार. शहर के बाजकुम क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सीबीएसइ के 10 की परीक्षा में तीन छात्रों को 10 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए हैं. विद्यालय के पंकज कुमार सिंह, निशा रानी और चंदा कुमारी को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुए हैं. जबकि अंकित कुमार कौश,ज्योति कुमारी, निधि कुमारी,पवन कुमार उरांव एवं श्रृष्टि रंजन को 9.8 सीजीपीए अंक हासिल हुए हैं. विद्यालय के प्राचार्य वीके मंडल ने बताया कि इस वर्ष 10 वीं की परीक्षा में कुल 78 छात्रों ने भाग लिया था और सभी उर्तीण हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >