बरवाडीह. प्रखंड के सामुदायिक भवन में भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामलाल(गारू प्रखंड), ईश्वरी सिंह, राकेश रंजन उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. बैठक में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के एक साल के कार्यकाल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये कार्यों को लोगों के सामने रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में भाजपा द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान में ग्रामीण सदस्य को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का संचालन अश्फाक मुन्ना ने किया, जबकि मौके पर कृष्णा प्रसाद, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, विनोद सिंह, अशोक प्रसाद, अरविंद कुमार, महेश सिंह, दीपक तिवारी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे.
जनसंपर्क अभियान पर जोर
बरवाडीह. प्रखंड के सामुदायिक भवन में भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामलाल(गारू प्रखंड), ईश्वरी सिंह, राकेश रंजन उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. बैठक में नरेंद्र […]
