1...दूसरे दिन भी नहीं चले वाहन

25 बीएआर 2पी बरवाडीह बाजार मुख्य पथ पर छायी वीरानी.बरवाडीह. भाकपा माओवादी द्वारा आहूत दो दिनी झारखंड-बिहार बंद के दूसरे दिन भी वाहन नहीं चले. अधिकांश दुकानें बंद रही. बाजार परिसर व मुख्य पथ पर सन्नाटा पसरा रहा. सभी बैंक व डाक घर भी बंद रहे. इधर, बरवाडीह-मंडल, बरवाडीह-छिपादोहर मुख्य पथ पर भी वाहनों का […]

25 बीएआर 2पी बरवाडीह बाजार मुख्य पथ पर छायी वीरानी.बरवाडीह. भाकपा माओवादी द्वारा आहूत दो दिनी झारखंड-बिहार बंद के दूसरे दिन भी वाहन नहीं चले. अधिकांश दुकानें बंद रही. बाजार परिसर व मुख्य पथ पर सन्नाटा पसरा रहा. सभी बैंक व डाक घर भी बंद रहे. इधर, बरवाडीह-मंडल, बरवाडीह-छिपादोहर मुख्य पथ पर भी वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. सरकारी व गैर सरकारी संस्थान खुले, लेकिन उपस्थिति कम दिखी. ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा. बंद से निबटने के लिए केचकी, मंगरा, छिपादोहर, हेहेगडा व कुं माडी स्टेशन समेत आसपास के क्षेत्रों में सीआरपीएफ व पुलिस के जवान तैनात किये गये थे. छिपादोहर, कुटमू मोड़, मंडल बाजार में भी बंद का असर दिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >