26 बीएआर 1पी…तेल के अभाव में बंद पड़ा ट्रांसफारमर. दो ट्रांसफारमर में एक तेल के अभाव में बंददूसरा अत्यधिक लोड के कारण हो जाता है गरमबरवाडीह. एक लाख से अधिक की आबादी वाला बरवाडीह प्रखंड कभी भी अंधेरे में डूब सकता है. प्रखंड के हुंटार, बेतला, छिपादोहर, रेलवे परिसर व पीएचडी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए सब स्टेशन में दो ट्रांसफारमर लगाये गये हैं, लेकिन एक ट्रांसफारमर तेल की कमी के कारण तीन माह पूर्व बंद कर दिया गया है. ट्रांसफारमर चालू करने के लिए तेल की मांग की गयी है, लेकिन विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है. ऐसे में मात्र एक पांच एमवी के ट्रांसफारमर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है. अत्यधिक लोड व गरमी के कारण यह ट्रांसफारमर गरम हो जा रहा है, ऐसे में यह कभी भी जल सकता है. कई बे्रकर खराब हैंडालटनगंज से आ रहे 33 केबी सीटी पीटी का बे्रकर खराब है. इसके अलावे रेलवे, बेतला व सभी फीडर के ब्रेकर खराब हैं. जिससे सब स्टेशन में कभी भी भयंकर दुर्घटना घट सकती है. सब स्टेशन में लगे ज्यादातर स्विच भी खराब हो गये हैं. कर्मियों द्वारा फ्यूज वायर की कई बार मांग की गयी, लेकिन इसकी भी आपूर्ति नहीं की गयी है. जिससे फ्यूज बदलने में काफी परेशानी हो रही है. एबी स्विच खराब होने के कारण लाइन काटना काफी मुश्किल होता है. इसके अलावे सब स्टेशन में बैटरी चार्जर व पोस्ट इंसुलेटर की भी कमी है.
फोटो जायेगा ....बरवाडीह सबस्टेशन से कभी भी ठप हो सकती है विद्युत आपूर्ति
26 बीएआर 1पी…तेल के अभाव में बंद पड़ा ट्रांसफारमर. दो ट्रांसफारमर में एक तेल के अभाव में बंददूसरा अत्यधिक लोड के कारण हो जाता है गरमबरवाडीह. एक लाख से अधिक की आबादी वाला बरवाडीह प्रखंड कभी भी अंधेरे में डूब सकता है. प्रखंड के हुंटार, बेतला, छिपादोहर, रेलवे परिसर व पीएचडी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति […]
