बंदी की इलाज के क्रम में मौत

लातेहार. लातेहार मंडल कारा के विचाराधीन बंदी रामा गंझू की मौत शनिवार की रात इलाज के क्रम में रिम्स में हो गयी. जेल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया है. शव के अंतिम संस्कार के लिए दो हजार रुपये मुहैया कराया गया है. जानकारी के अनुसार रामा गंझू बालूमाथ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव […]

लातेहार. लातेहार मंडल कारा के विचाराधीन बंदी रामा गंझू की मौत शनिवार की रात इलाज के क्रम में रिम्स में हो गयी. जेल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया है. शव के अंतिम संस्कार के लिए दो हजार रुपये मुहैया कराया गया है. जानकारी के अनुसार रामा गंझू बालूमाथ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहनेवाला था. वह बालूमाथ थाना कांड संख्या 123/2013 का नामजद अभियुक्त था. पुलिस ने हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर मंडल कारा लातेहार भेजा था. जानकारी के अनुसार रामा गंझू को अदालत के आदेश के बाद 19 अप्रैल को इलाज के लिए रिम्स में भरती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >