तीन दिन से लगातार बढ़ रहा पारा चंदवा. प्रखंड में भीषण गरमी पड़ रही है. रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गरमी से लोग हलकान हैं. सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप व गरम हवा के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है. धरती आग उगल रही हो. वन उत्पादकता संस्थान के लाह बागान टुढ़ामू स्थित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के रिसर्च असिस्टेंट विष्णुदेव पंडित ने बताया कि तीन दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है. 21 मई को अधिकतम तापमान 40.2, 22 को 41.8 एवं 23 मई को 41.2 दर्ज किया गया. गरमी के कारण जन व पशुधन का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. पेयजल की समस्या विकराल हो गयी है. श्री पंडित ने बताया कि फिलहाल गरमी से राहत की संभावना नहीं दिख रही. दो-चार दिन तक तापमान ऐसे ही रहेगा.
पारा 42 पार, गरमी से लोग हलकान
तीन दिन से लगातार बढ़ रहा पारा चंदवा. प्रखंड में भीषण गरमी पड़ रही है. रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गरमी से लोग हलकान हैं. सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप व गरम हवा के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है. धरती आग उगल रही हो. वन […]
