युवक की गोली मार कर हत्या

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के गोवा ग्राम निवासी विशुनदेव ठाकुर के पुत्र आनंद ठाकुर की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मंगलवार को आनंद का शव सैनिक टांड़ स्थित छोटकी नदी के पास ग्रामीणों ने देखा. इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार आनंद (25 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 03जी […]

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के गोवा ग्राम निवासी विशुनदेव ठाकुर के पुत्र आनंद ठाकुर की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मंगलवार को आनंद का शव सैनिक टांड़ स्थित छोटकी नदी के पास ग्रामीणों ने देखा. इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार आनंद (25 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 03जी 1987) से घूमने के लिए मोंगर गांव गया था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि वहां से लौटने के वक्त ही उसकी हत्या कर दी गयी है. उसके शरीर पर लाठी-डंडे से पीटने का निशान है.

इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि गोली मारने से पहले उसकी पिटाई की गयी होगी. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है. 15 दिन पहले जेल से छूटा था आनंद ठाकुर 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था. चंदवा थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति से लेवी मांगने के आरोप में वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस के अनुसार वह छोटी-मोटी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >