ट्रांसफारमर जला, मंदिर समेत कई मोहल्ले अंधेरे में

चंदवा. ट्रांसफारमर जलने से मां उग्रतारा मंदिर परिसर समेत कई मोहल्ले 22 दिन से अंधेरे में है. इसकी सूचना विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता केएन ओहदार व विधायक प्रकाश राम को दी जा चुकी है. बिजली नहीं रहने से टंकी में पानी नहीं चढ़ाया जा रहा है. श्रद्धालु समेत लोग परेशान हैं. मालूम हो कि […]

चंदवा. ट्रांसफारमर जलने से मां उग्रतारा मंदिर परिसर समेत कई मोहल्ले 22 दिन से अंधेरे में है. इसकी सूचना विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता केएन ओहदार व विधायक प्रकाश राम को दी जा चुकी है. बिजली नहीं रहने से टंकी में पानी नहीं चढ़ाया जा रहा है. श्रद्धालु समेत लोग परेशान हैं. मालूम हो कि यहां 63 केवीए का ट्रांसफारमर लगाया गया था. देखरेख नहीं होने के कारण इसमें आग लग गयी थी. इसके बाद से मंदिर टोला, घांसी टोला, नीचे-बीचे टोला व महुआ टोली में अंधेरा छाया है. विधायक श्री राम ने विद्युत विभाग से अविलंब ट्रांसफारमर लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >