नि:शक्त बच्ची के साथ दुष्कर्म की निंदा

चंदवा. सात वर्षीय नि:शक्त बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की राजनीतिक दलों समेत अन्य लोगों ने निंदा की है. आरोपी पिंटू केसरी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. माकपा के जिला सचिव अयूब खां, भाकपा के जिला सचिव प्रमोद साहू व भाजयुमो के आदर्श रवि राज ने आरोपी को कड़ी सजा देने […]

चंदवा. सात वर्षीय नि:शक्त बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की राजनीतिक दलों समेत अन्य लोगों ने निंदा की है. आरोपी पिंटू केसरी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. माकपा के जिला सचिव अयूब खां, भाकपा के जिला सचिव प्रमोद साहू व भाजयुमो के आदर्श रवि राज ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कही है. झाविसंस के रवि कुमार डे ने भी पीडि़ता के लिए न्याय की मांग की है.

राजनीतिक दलों के लोग व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीडि़ता के साथ न्याय नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. पीडि़ता के परिजनों को मिल रही धमकी चंदवा. पीडि़ता की मां ने चंदवा थाना में आवेदन देकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है. वहीं आरोपी के परिजनों द्वारा धमकी दी जा रही है. इस बाबत शनिवार को आरोपी के चाचा संजय केसरी पर केस उठाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है. थानेदार उपेंद्र मंडल मामले की पड़ताल में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >