बाइक दुर्घटना में व्यवसायी घायल

बरवाडीह. छिपादोहर के कपड़ा व्यवसायी संतोष कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना गुरुवार शाम की है. जानकारी के अनुसार संतोष बाइक से डालटनगंज से छिपादोहर लौट रहे थे. केचकी-औरंगा पुल के समीप सामने […]

बरवाडीह. छिपादोहर के कपड़ा व्यवसायी संतोष कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना गुरुवार शाम की है. जानकारी के अनुसार संतोष बाइक से डालटनगंज से छिपादोहर लौट रहे थे. केचकी-औरंगा पुल के समीप सामने से आ रहे वाहन की रोशनी से उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वहां से गुजर रहे वाहन में सवार लोगों ने गंभीर रूप से घायल संतोष को छिपादोहर पहंुचाया. जहां उनका इलाज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >