भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ झामुमो का भिक्षाटन

लातेहार. झामुमो केंद्रीय समिति के निर्णयानुसार सदर मुख्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाल के भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ भिक्षाटन किया गया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव शामिल थे. पानी टंकी से मुख्य पथ होते हुए थाना चौक तक के सभी दुकानदारों से सहायता राशि मांगी गयी. जिसमें कुल 5775 रुपये प्राप्त हुए. उक्त राशि […]

लातेहार. झामुमो केंद्रीय समिति के निर्णयानुसार सदर मुख्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाल के भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ भिक्षाटन किया गया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव शामिल थे. पानी टंकी से मुख्य पथ होते हुए थाना चौक तक के सभी दुकानदारों से सहायता राशि मांगी गयी. जिसमें कुल 5775 रुपये प्राप्त हुए. उक्त राशि को झामुमो रांची के अध्यक्ष के माध्यम से केंद्रीय समिति को सौंपा गया. भिक्षाटन में अरुण कुमार दुबे, राजेंद्र लोहरा, अशोक कुमार पांडेय, राजमोहन उरांव, अजय अग्रवाल, सुखदेव उरांव, कार्मिक उरांव, श्यामलाल उरांव, मोहन भुइयां, किशनु उरांव, धनेश्वर उरांव, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, उमेश सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >