ट्रांसफारमर व तार बदलने की मांग

बरवाडीह : प्रखंड के बेतला पंचायत के ग्रामीणों ने बीएसएनएल टावर के पास लगे कम पावर का ट्रांसफारमर व जर्जर तार बदलने की मांग की है. ग्रामीण मो नसीम अंसारी, मो हलिम, मो सरफराज, सरजू सिंह, श्रीराम सिंह समेत अन्य ने कहा है कि इस 63 केवी के ट्रांसफारमर पर अत्यधिक लोड है. लोड के […]

बरवाडीह : प्रखंड के बेतला पंचायत के ग्रामीणों ने बीएसएनएल टावर के पास लगे कम पावर का ट्रांसफारमर व जर्जर तार बदलने की मांग की है. ग्रामीण मो नसीम अंसारी, मो हलिम, मो सरफराज, सरजू सिंह, श्रीराम सिंह समेत अन्य ने कहा है कि इस 63 केवी के ट्रांसफारमर पर अत्यधिक लोड है.

लोड के कारण ट्रांसफारमर कभी भी जल सकता है. इसी ट्रांसफारमर पर बेतला तुरी टोला, बैगा टोला, वन विभाग के सभी लॉज व बीएसएनएल का दूरसंचार केंद्र का लोड है, जिससे लोगों को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता है. ट्रांसफारमर में लगे तार काफी पुराने व जर्जर हो चुके हैं. नीचे झुके होने के कारण ये तार दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >