लातेहार. शहर के बाजकुम क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित स्काउट एंड गाइड के तृतीय सोपान के सात दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में एसडीपीओ ने कहा कि स्काउट एंड गाइड छात्रों में परोपकार एवं राष्ट्रीयता की भावना का संचार करता है. छात्रों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान देना आवश्यक है. संपूर्ण देश में स्काउट एंड गाइड ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है. इसमें उत्कृष्ट कार्य करनेवाले छात्रों को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता है. इससे पूर्व प्राचार्य वीके मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय रांची कलस्टर के सभी विद्यालयों के स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने भाग लिया.
स्काउट एंड गाइड की एक अलग पहचान : एसडीपीओ
लातेहार. शहर के बाजकुम क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित स्काउट एंड गाइड के तृतीय सोपान के सात दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में एसडीपीओ ने कहा कि स्काउट एंड गाइड छात्रों में परोपकार एवं राष्ट्रीयता की भावना का संचार करता है. छात्रों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान देना आवश्यक है. संपूर्ण देश में […]
