चंदवा. साहिल फाउंडेशन द्वारा स्थानीय खेल स्टेडियम में चल रहे सामाजिक सदभावना दिवा- रात्रि क्रि केट टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये. पहले मैच में बालूमाथ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाये. जवाब में बेस्ट इलेवन जूनियर की टीम 10.3 ओवर में मैच को जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच शशांक कुमार बने. दूसरे मैच में राजा क्लब कामता ने निर्धारित 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 95 रन बनाये. जवाबी पारी में लातेहार पोचरा की टीम 12 ओवर में तीन विकेट खोकर मात्र 76 रन ही बना सकी. मैन ऑफ दी मैच विकास कुमार बने. तीसरे मैच में आजाद क्रिकेट चंदवा की टीम निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 53 रन बनायी. जवाबी पारी खेलने उतरी शास्त्री क्रि केट क्लब लातेहार की टीम 5.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दी मैच विकास कुमार बने. मैच के अंपायर मो. इरफान, नौशाद, राजू मिश्र थे. आज का मैच : भारत क्लब चंदवा बनाम मनिका, बाबा 11 चंदवा बनाम नारी नवारी लोहरदगा, रॉयल आजाद क्लब चतरा बनाम मैक्स क्लब बालूमाथ
....राजा क्लब, कामता ने जीत दर्ज की
चंदवा. साहिल फाउंडेशन द्वारा स्थानीय खेल स्टेडियम में चल रहे सामाजिक सदभावना दिवा- रात्रि क्रि केट टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये. पहले मैच में बालूमाथ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाये. जवाब में बेस्ट इलेवन जूनियर की […]
