छिपादोहर ने मतनाग को हराया

छिपादोहर. लातेहार पुलिस के तत्वावधान में छिपादोहर थाना के गांधी मैदान में एक दिवसीय ग्राम स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना प्रभारी बिरजू गंझू, उप थाना प्रभारी मनोज गुप्ता व मुखिया रामधनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में छिपादोहर, कुचिला, बाघटोला और मतनाग की टीमों ने भाग लिया. […]

छिपादोहर. लातेहार पुलिस के तत्वावधान में छिपादोहर थाना के गांधी मैदान में एक दिवसीय ग्राम स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना प्रभारी बिरजू गंझू, उप थाना प्रभारी मनोज गुप्ता व मुखिया रामधनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में छिपादोहर, कुचिला, बाघटोला और मतनाग की टीमों ने भाग लिया. छिपादोहर की टीम ने कड़े संघर्ष के बीच मतनाग टीम को 1-0 से पराजित किया. प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडि़यों को पुरस्कार थाना प्रभारी श्री गंझू ने दिया. कार्यक्रम में श्री गंझू ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मुख्यधारा से भटके युवकों को वापस लाना है. मौके पर राजू प्रसाद, भीमानंद गिरि, निजामुद्दीन, अभिमन्यु सिंह, सुनील कुमार, राजकिशोर राम, रजिस्ट्रार (रांची), संतोष कुमार भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >