जन समस्याओं की जानकारी ली

लातेहार. भाजपा नेत्री रेणु देवी ने जिले के बारियातू, बालूमाथ, चंदवा व लातेहार प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने हाल के दिनों में भाजपा के बने नये सदस्यों से मुलाकात की. श्रीमती देवी ने भाजपा व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाआंे से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने जन समस्याओं की जानकारी ली और उसे […]

लातेहार. भाजपा नेत्री रेणु देवी ने जिले के बारियातू, बालूमाथ, चंदवा व लातेहार प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने हाल के दिनों में भाजपा के बने नये सदस्यों से मुलाकात की. श्रीमती देवी ने भाजपा व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाआंे से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने जन समस्याओं की जानकारी ली और उसे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. श्रीमती देवी ने सुकन्या योजना के संबंध मे लोगों को जानकारी दी. मौके पर लव कुमार सिंह, महेंद्र साहू व झल्लु प्रजापति समेत कई भाजपा नेता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >