ओके- ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

बरवाडीह. बरवाडीह बरकाकाना रेल खंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार डालटेनगंज गुरियाही निवासी सुकन उरांव (22 वर्ष), पिता- बालकिसन उरांव छिपादोहर में शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था. रविवार की सुबह व ट्रेन पकड़ने छिपादोहर […]

बरवाडीह. बरवाडीह बरकाकाना रेल खंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार डालटेनगंज गुरियाही निवासी सुकन उरांव (22 वर्ष), पिता- बालकिसन उरांव छिपादोहर में शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था. रविवार की सुबह व ट्रेन पकड़ने छिपादोहर रेलवे स्टेशन जा रहा था. इस बीच व किसी ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना संबंधित रेल थाना बरकाकाना को दे दी गयी है. देर शाम रेल पुलिस घटनास्थल में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >