ओके....श्रमिक अपने अधिकार की लड़ाई लड़ें : अयूब खान

चंदवा. माकपा जिला सचिव अयूब खान ने कहा कि श्रमिक अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें. उन्होंने कहा कि आज भी ठेकेदार, पूंजीपति और कॉरपोरेट द्वारा श्रमिकों का शोषण जारी है. उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक काम लिया जाता है. काम का दाम मांगे जाने पर मजदूरों को प्रताडि़त किया जाता है. श्री खान […]

चंदवा. माकपा जिला सचिव अयूब खान ने कहा कि श्रमिक अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें. उन्होंने कहा कि आज भी ठेकेदार, पूंजीपति और कॉरपोरेट द्वारा श्रमिकों का शोषण जारी है. उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक काम लिया जाता है. काम का दाम मांगे जाने पर मजदूरों को प्रताडि़त किया जाता है. श्री खान अलौदिया में मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित बैठक को संबोेधित करते हुए उक्त बातें कहीं. इसके बाद शहीद वेेदी पर माल्यार्पण कर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर पचू गंझू, वैद्यनाथ ठाकुर, बीगन राम, रसीद मियां, साजिद खान, कमल गंझू, ललन राम, अशोक राम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं चिरो में स्वयंसेवी संस्था जेएसएलपीएस संजीवनी झारखंड द्वारा मजदूर दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों को कई बिंदुओं से अवगत कराया गया. बतौर मुख्य अतिथि मुखिया ललिता देवी के अलावा मानती देवी, महादेव उरांव, जीतेंद्र उपाध्याय, अशोक दास, अंगद कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >