लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक के पूर्व पार्षद नसीरूद्दीन मियां ने नगर पंचायत के पदधारियों से क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया है. कहा है कि पांच वर्ष पूर्व वार्ड एक में स्टैंड पोस्ट बनाने की स्वीकृति बोर्ड द्वारा दी गयी थी, लेकिन आज तक स्टैंड पोस्ट का निर्माण नहीं कराया गया. इस कारण वार्ड में पानी की समस्या गहरा गयी है. नगर में नया लाइट लगाने में भी पक्षपात किया जा रहा है. लाइट 12 नंबर वार्ड में लगाना प्रारंभ किया गया और वार्ड 11 में खत्म भी हो गया. शेष वार्डों में लाइट नहीं लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा खराब चापानलों को दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन वार्ड एक में एक चापानल का पाइप निकाल कर छोड़ दिया गया है.
समस्याओं का निदान करे नगर पंचायत : नसीरूद्दीन
लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक के पूर्व पार्षद नसीरूद्दीन मियां ने नगर पंचायत के पदधारियों से क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया है. कहा है कि पांच वर्ष पूर्व वार्ड एक में स्टैंड पोस्ट बनाने की स्वीकृति बोर्ड द्वारा दी गयी थी, लेकिन आज तक स्टैंड पोस्ट का निर्माण नहीं […]
