बालिका शिक्षा पर दें जोर : लारेंस बा

लातेहार. शहर के बाजकुम क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय विद्यालय चलें, चलायें अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी लारेंस बॉ ने किया. उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की […]

लातेहार. शहर के बाजकुम क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय विद्यालय चलें, चलायें अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी लारेंस बॉ ने किया. उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की अपील की. कहा कि जब घर की एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमीन मियां ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की अपील की. कहा, डायन व दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक है. उन्होंने बाल श्रम रोकने की भी अपील की. मंच संचालन बीपीओ सुबोध कुमार चंदेल ने किया. उन्होंने अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार केसरी, वरीय शिक्षक नंदगोपाल पांडेय, नरेंद्र पाठक, उमेश कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >