पीडि़तों की सूची सौंपी, राहत की मांग

लातेहार. जिला सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय ने शनिवार व रविवार को आये भूकंप में पीडि़त लोगों एवं क्षति की सूची उपायुक्त को सौंप कर राहत दिलाने की मांग की है. साथ ही गरमी के मद्देनजर जिले में खराब पड़े चापानलों को भी दुरुस्त करने की मांग की है. इस पर उपायुक्त ने पेयजल एवं […]

लातेहार. जिला सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय ने शनिवार व रविवार को आये भूकंप में पीडि़त लोगों एवं क्षति की सूची उपायुक्त को सौंप कर राहत दिलाने की मांग की है. साथ ही गरमी के मद्देनजर जिले में खराब पड़े चापानलों को भी दुरुस्त करने की मांग की है. इस पर उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच दल गठित कर खराब चापानलों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि बालूमाथ लव सिंह ने जबरा, सालवे, मुइया टोली में खराब चापानलों को दुरुस्त कराने की मांग की. इस दौरान संतोष पासवान, सांसद प्रतिनिधि चंदवा राजकुमार पाठक, कन्हाई पासवान, विकास कुमार, प्रमोद प्रसाद, नीरज कुमार, पवन कुमार, भोला चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >