442 वनवासियों को जमीन का पट्टा देने की स्वीकृति

बरवाडीह. प्रखंड के 11 वन क्षेत्र गांवों में आयोजित ग्रामसभा में 442 वनवासियों को उनकी जमीन का हक दिलाने हेतु आवेदन स्वीकृत कर अनुमंडल वनाधिकारी समिति को भेजा गया. लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर व अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय की देखरेख में वन अधिकार अधिनियम 2006 व संशोधित अधिनियम 2012 के तहत वन क्षेत्र […]

बरवाडीह. प्रखंड के 11 वन क्षेत्र गांवों में आयोजित ग्रामसभा में 442 वनवासियों को उनकी जमीन का हक दिलाने हेतु आवेदन स्वीकृत कर अनुमंडल वनाधिकारी समिति को भेजा गया. लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर व अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय की देखरेख में वन अधिकार अधिनियम 2006 व संशोधित अधिनियम 2012 के तहत वन क्षेत्र में रह रहे चिह्नित वनवासियों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए 23 से 25 अप्रैल तक संबंधित गांवों में ग्रामसभा की गयी. प्रखंड से संबंधित कर्मचारी, मुखिया, ग्राम प्रधान, वनकर्मी व ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा में मोरवाई पंचायत के सैदूप ग्राम से सर्वाधिक 123, मोरवाई ग्राम से 48, चुंगरू के होसिर से 48, ओपाग से 57, हेहेगडा से 32, छिपादोहर से सात, सैदूप के जरगढ़ से 25, बारीदोहर से 45, जुरूहार से 47 किसानों का आवेदन स्वीकृत किया गया. स्वीकृत आवेदन को प्रखंड के अनुमोदन के बाद अनुमंडल स्तरीय वनाधिकारी समिति सह अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी की स्वीकृति हेतु भेजा गया है. सीओ के अनुसार अनुमंडल से स्वीकृति के बाद वनवासियों को जमीन का पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इससे पूर्व लात पंचायत के 58 वनवासियों को जमीन का पट्टा देने के लिए चयन किया गया था. ग्रामसभा को सफल बनाने में सीओ के अलावे चार्ल्स गिद्ध, पुरुषोत्तम दास टंडन, प्रेम एक्का, नरेंद्र पांडेय, सिरोफेन किस्फोट्टा, राजस्व कर्मचारी, वनपाल सुशील कुमार पांडेय, मणि प्रसाद यादव, बासुदेव प्रसाद यादव, मुखिया श्रवण सिंह, रामधनी सिंह, बलदेव परहिया ने सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >