करीब 30 मिनट में तीन झटके महसूस किये गये चंदवा/बालूमाथ/बारियातू/हेरहंज. शनिवार को दिन में भूकंप के झटके से चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज में अफरा-तफरी की स्थिति रही. झटका महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल कर सड़क पर जमा हो गये. पहला झटका करीब 10:40 बजे, दूसरा 10:55 बजे तथा तीसरा झटका करीब 12 बजे महसूस किया गया. करीब 30 मिनट में तीन झटके से लोग दहशत में आ गये. भूकंप के बाद कई कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया. हेरहंज प्रतिनिधि के मुताबिक यहां भी भूकंप के तीन झटकों से लोग दहशत में आ गये. हालांकि जान-माल व संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है. बारियातू प्रतिनिधि के मुताबिक भूकंप के झटके से लोग भयाक्रांत हो अपने घर से निकले. ग्रामीण इलाकों में काफी देर तक लोग खेत या मैदान में जमे रहे. बालूमाथ प्रतिनिधि के मुताबिक शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. दहशत से काफी देर बाद लोग वापस घर में आये.
ओके ....भूकंप के झटके से मची अफरा-तफरी
करीब 30 मिनट में तीन झटके महसूस किये गये चंदवा/बालूमाथ/बारियातू/हेरहंज. शनिवार को दिन में भूकंप के झटके से चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज में अफरा-तफरी की स्थिति रही. झटका महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल कर सड़क पर जमा हो गये. पहला झटका करीब 10:40 बजे, दूसरा 10:55 बजे तथा तीसरा झटका करीब […]
