... रेलवे फाटक लगाने की मांग

बरवाडीह. धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह डालटनगंज रेलखंड के मंगरा रेलवे केबिन के पास रेलवे फाटक लगाने की मांग ग्रामीणों ने धनबाद रेल प्रबंधक से की है. मंगरा के ग्रामीण बसंत ठाकुर, चंद्रिका सिंह, बाबूलाल सिंह, ठाकुर सिंह, राजेश्वर यादव, इंद्रदेव ठाकुर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया की मंगरा गांव में जाने के लिए पूर्व […]

बरवाडीह. धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह डालटनगंज रेलखंड के मंगरा रेलवे केबिन के पास रेलवे फाटक लगाने की मांग ग्रामीणों ने धनबाद रेल प्रबंधक से की है. मंगरा के ग्रामीण बसंत ठाकुर, चंद्रिका सिंह, बाबूलाल सिंह, ठाकुर सिंह, राजेश्वर यादव, इंद्रदेव ठाकुर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया की मंगरा गांव में जाने के लिए पूर्व में मंगरा केबिन के पास से मुख्य रेलवे लाइन के बीचो-बीच रेलवे क्रॉसिंग पास कर ग्रामीण मंगरा आते-जाते हैं. ग्रामीणों ने कई बार रेल अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाते हुए मंगरा केबिन के पास रेलवे फाटक लगाने की मांग की थी. लेकिन रेलवे फाटक तो नहीं लगा. जबकि रेल प्रशासन ने खुला मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया है. जिससे मंगरा के ग्रामीणों को मंगरा आने-जाने व मोटरसाइकिल व साइकिल पार करने में काफी परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >