पानी के लिए भटक रहे जानवरों का हो रहा है शिकार

बेतला : बेतला नेशनल पार्क व आसपास जंगली जानवर सुरक्षित नहीं हैं. जंगल के जलाशय लगभग सुख चुके हैं. इस कारण प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवर जंगल से सटे गांवों की ओर रुख कर रहे हैं. पानी के लिए भटकते जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि विभाग द्वारा नहीं […]

बेतला : बेतला नेशनल पार्क व आसपास जंगली जानवर सुरक्षित नहीं हैं. जंगल के जलाशय लगभग सुख चुके हैं. इस कारण प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवर जंगल से सटे गांवों की ओर रुख कर रहे हैं. पानी के लिए भटकते जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है.
हालांकि इसकी पुष्टि विभाग द्वारा नहीं की गयी है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्क के आसपास के कई गांवों में इन दिनों शिकारी सक्रिय हैं. जो वन कर्मियों के चकमा देकर जानवरों का शिकार कर रहे हैं. इतना ही नहीं पार्क व अन्य जगहों पर भी शिकार की सूचना मिल रही है. फंदे के माध्यम से शिकार किया जा रहा है. विभाग के लाख दावे के बावजूद वन्य प्राणियों की सुरक्षा शक के घेरे में है. इतना ही नहीं शिकारी कुत्ते के द्वारा भी हिरण व अन्य शाकाहारी जानवरों का शिकार हो रहा है. अक्सर हिरण को दौड़ाते और उनका शिकार करते हुए कुत्ते को देखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >