झाविमो कार्यकर्ता बालूभांग मेले के ठेकेदार की हत्या

बारियातू (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेरनहोपा (बालूभांग) निवासी नागेंद्र यादव (35) की बुधवार की रात हत्या कर दी गयी. गुरुवार की सुबह बालूमाथ पुलिस ने बालूभांग मेला स्थल से पश्चिम मंदिर जानेवाले मार्ग से उसका शव बरामद किया. घटनास्थल से दो खोखे व खून से सना डंडा भी मिला है. समीप ही उसकी […]

बारियातू (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेरनहोपा (बालूभांग) निवासी नागेंद्र यादव (35) की बुधवार की रात हत्या कर दी गयी. गुरुवार की सुबह बालूमाथ पुलिस ने बालूभांग मेला स्थल से पश्चिम मंदिर जानेवाले मार्ग से उसका शव बरामद किया. घटनास्थल से दो खोखे व खून से सना डंडा भी मिला है. समीप ही उसकी बोलेरो गाड़ी भी थी.
शव देख कर लगता है कि पहले उसे डंडे से मारा गया, फिर गोली मारी गयी. छाती में दो व सिर में एक गोली लगने के निशान मिले हैं. इस सिलसिले में बालूमाथ थाना में मामला दर्ज किया गया है.
महिला समेत नौ गिरफ्तार : बताया गया कि नागेंद्र यादव बालूभांग मेले का ठेकेदार था. नीलामी में 9001 रुपये में मेले की बंदोबस्ती ली थी. वह झारखंड विकास मोरचा का सक्रिय सदस्य भी था.
हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. थानेदार अजय तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला चंदा देवी, पिंटू केसरी, मेला पार्टनर संतोष केसरी, उदय वर्मा, विनोद साव, उदय गंझू, नरेश गंझू, निरंजन केसरी व संजय गंझू (बालूभांग) को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >