हाथियों ने ढाहे चार घर

लातेहार : हेरहंज प्रखंड के इचाक गांव में मंगलवार की रात 21 जंगली हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. पांच एकड़ में लगी गेहूं व सब्जी को रौंद डाला. चार घर ध्वस्त कर दिये. एक बछिया को पटक-पटक कर मार डाला. हाथियों ने गांव के श्याम बिहारी भुइयां, प्रसाद भुइयां, रमेश भुइयां व […]

लातेहार : हेरहंज प्रखंड के इचाक गांव में मंगलवार की रात 21 जंगली हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. पांच एकड़ में लगी गेहूं व सब्जी को रौंद डाला. चार घर ध्वस्त कर दिये. एक बछिया को पटक-पटक कर मार डाला. हाथियों ने गांव के श्याम बिहारी भुइयां, प्रसाद भुइयां, रमेश भुइयां व राम विलास सिंह का घर ढाह दिया. महुआ समेत अन्य खाद्यान्न चट कर डाले. सामान बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >