25 लेट 1- सभा को संबोधित करते मजदूर नेता. झारखंड खनिज मजदूर संघ सिकनी ने निकाली रैली, मांग पत्र सौंपाप्रतिनिधि, लातेहार11 सूत्री मांग को लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ सिकनी द्वारा जिला मुख्यालय में रैली निकाली गयी. रैली के बाद जेएसएमडीसी के अध्यक्ष को संबोधित मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. रैली के बाद आयोजित सभा में संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो दो अप्रैल से सिकनी कोयला परियोजना में कार्यरत मजदूर कोयला लोडिंग कार्य बंद कर देंगे. उन्होंने परियोजना में कार्यरत मजदूरों की मजदूरी दर मंे वृद्धि करने, मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं कोलियरी से होनेवाले शुद्ध लाभ की 15 प्रतिशत राशि क्षेत्र के विकास पर खर्च करने की मांग की. उपाध्यक्ष राजनाथ उरांव ने वर्तमान कोयला लोडिंग दर आरओएम कोयला 80 रुपये से बढ़ा कर 110 रुपये प्रति टन एवं स्टीम कोयला की लोडिंग दर 100 रुपये प्रति टन से बढ़ा कर 130 रुपये करने की मांग की. मजदूर नेता रवि कुमार डे ने मजदूरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने कोलियरी के अंदर चार चापाकल लगाने, एक डीप बोरिंग करा कर बड़ी टंकी लगा कर उसमें कम से कम 10 नल लगाने की मांग की. मजदूरों के भुगतान के लिए मजदूरी भुगतान केंद्र खोलने की भी मांग रखी. महासचिव जागा उरांव ने परियोजना के अंदर स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, एक एंबुलेंस, एक चिकित्सक व दो कंपाउंडर की व्यवस्था करने की मांग की. रैली में मुरली प्रसाद, रामलाल यादव, बासुदेव यादव, रामचंद्र यादव, विजय साव, बाबूलाल उरांव, मुनेश्वर राम व मोती राम आदि उपस्थित थे.
11 सूत्री मांग को लेकर रैली निकाली
25 लेट 1- सभा को संबोधित करते मजदूर नेता. झारखंड खनिज मजदूर संघ सिकनी ने निकाली रैली, मांग पत्र सौंपाप्रतिनिधि, लातेहार11 सूत्री मांग को लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ सिकनी द्वारा जिला मुख्यालय में रैली निकाली गयी. रैली के बाद जेएसएमडीसी के अध्यक्ष को संबोधित मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. रैली के बाद आयोजित […]
